दंतेवाडा : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियों कायराना हरकतें सामने आई । दंतेवाड़ा ज़िले के बारसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया है। सातधार और मालवाही के बीच हुए इस विस्फोट में सीआरपीएफ 195 बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने की है। घायल जवानों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल जवानो को रायपुर एयरलिफ्ट कर रेफ़र किया जा रहा है।पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौक़े पर मौजूद हैं और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है।
IED ब्लास्ट,थाना मालेवाही क्षेत्रांर्तगत आज दिनांक 11/09/2025 को सुबह सीआरपीएफ 195 वाहिनी की कम्पनी, 195 वाहिनी मुख्यालय से सातधार एवं मालेवाही के मध्य नक्सल विरोधी अभियान अंतर्गत एरिया डोमिनेशन एवं डिमाइनिंग की कार्यवाही हेतु रवाना हुए थे.
इसी दौरान लगभग सुबह 10:30 बजे सातधार पुल से 800 मीटर आगे नक्सलियों द्वारा लगाए pressure आईईडी के चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है.
घायलों के नाम
- इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर
- आरक्षक आलम मुनेश
🔹 जवानों को बेहतर उपचार हेतु एयरलिफ्ट कर रायपुर उच्च सेंटर शिफ्ट किया जायेगा.