जर्जर सड़क पानी बरसते ही बड़े बड़े गड्ढे में तब्दील

Chhattisgarh

कोरबा : पानी बरसते ही पाली से कटघोरा के मध्य बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील  होते सड़क नजर आ रहे हैं। कीचड़ से सराबोर हो गई  है,और यदि सूखा रहा तो उड़ते धूल के गुबार से सांस लेना दुश्वार हो जाता है। दोनों ही परिस्थिति में यातायात एवं पैदल यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।सड़क की हालत इस हद तक खराब है कि पाली से कटघोरा जाने पर बारिश व सूखे के दौरान गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना भी लगभग असंभव सा प्रतीत होता है। बड़ी वाहनों के आए दिन फसने से जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।कलेक्टर किरण के सड़क सुधार निर्देशों का भी सम्बंधित विभागीय अमलो पर कोई असर नही हो रहा ।ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों विभाग अमला जिला प्रशासन पर भारी पड़ रहा हो।सड़क की खस्ताहाल हालात को लेकर लगातार गंभीर दुर्घटनाओं की संभावना के बीच आवागमन करने वाले लोग जान हथेली पर लेकर सफर कर रहे है।कब किस वक्त सफर हादसे का रूप धारण कर ले।यह कुछ कहा नही जा सकता।आने वाले 15 अगस्त के ही दिन रक्षाबंधन का त्योहार है।इस दिन यह मार्ग और भी व्यस्त रहेगा।ऐसे में अगर जर्जर सड़क पर कोई बड़ा हादसा घटित होता है तो उसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा ?अब तो खस्ताहाल सड़क सुधार की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक मोहित केरकेट्टा ने कमर कस ली है। जिला प्रशासन के सड़क सुधार निर्देश के बावजूद कोई सुुुधार नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *