अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

सक्ती (छ.ग.) : कंचनपुर फूलवारी चौंक के पास एक व्यक्ति अधिक मात्रा मे महुआ शराब बिक्री कर रहा था कि सूचना पर हमराह स्टाफ के गवाहान के विधिवत रेड कार्यवाही कर आरोपी राजकुमार प्रजापति पिता श्या्म लाल प्रजापति उम्र 28 वर्ष निवासी कसेरपारा सक्ती हालमु सिपाहीमुड़ा थाना सक्ती को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 02 प्लास्टिक के जरीकेन में भरा कुल जुमला 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। जिसे उपरोक्त कच्ची महुआ शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज/लायसेंस हो तो प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिये जाने पर कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस नहीं होना लिखकर दिया। आरोपी राजकुमार प्रजापति का कृत्य धारा 34(2) एक्ट का घटित करना पाये जाने से कुल जुमला 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 600 रूप्ये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी राजकुमार प्रजापति को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में प्रधान आर. विनोद कंवर, आर. यादराम चंद्रा, पवन शुक्ला, महासिंह सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *