रायपुर : अम्बिकापुर पुलिस अभिरक्षा मृत्यु मामले की उच्च स्तरीय जांच के संबंध में केन्द्रीय जनजाति कल्याण राज्य मंत्री रेणुका सिंह द्वारा 23 जुलाई 2019 को गृहमंत्री अमित शाह को दिये गये पत्र के जवाब में गृहमंत्री अमित शाह ने पत्र लिखकर मामले में कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है। केन्द्रीय जनजाति कल्याण राज्य मंत्री रेणुका सिंह को लिखे पत्र में गृहमंत्री अमित शाह ने आदिवासी युवक पंकज बेक की पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु मामले को गंभीरता से लिया है तथा पीडित को न्याय दिलाने की बात कही है। केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है..