जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद पूरे देश में भाजपा जश्न मना रही है…. देश की एकता और अखंडता की दिशा में भारत सरकार काम कर रही : रमन सिंह

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 05 अगस्त 2019, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह आजादी के बाद सबसे बड़ा निर्णय है। इस निर्णय के मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पूरे प्रदेशवासियों की ओर से बधाई देता हूँ। आज भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद पूरे देश में भाजपा जश्न मना रही है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा कार्यकर्ता जन जश्न मना रहे हैं। फटाके फोड़े जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की दिशा में भारत सरकार काम कर रही है। एक देश-एक कानून के तहत सरकार सभी को संवैधानिक अधिकार देना चाहती है। यह ऐतिहासिक फैसला है। और एक साहसिक कदम है. इस फैसले के बाद अब जम्मू-कश्मीर में विकास और तीव्र गति से होगा. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *