रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत अमानाका पुलिस द्वारा क्यूरा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना आमानाका द्वारा नशा मुक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत क्यूरा स्कूल टाटीबंध में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को आरक्षक भारतेंदु साहु ने नशे के दुष्प्रभावों, साइबर सुरक्षा, तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में थाना आमानाका से आरक्षक भारतेंद्र साहू, वासुदेव चंद्र, राजकुमार वर्मा, एवं ओमेश्वर डहरे उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, सतर्क इंटरनेट व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को नशे से दूर रखना, साइबर जागरूकता बढ़ाना और अभिभावकों को भी सुरक्षा के आधुनिक उपायों से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा सहायता कार्यक्रम की वॉलिंटियर संजू वैष्णव ने विधिक सहायता एवं बालिका सुरक्षा की जानकारी दी।उक्त कार्यक्रम के लिए संस्था के प्रिंसिपल अल्पना अलेकर एवं वाइस प्रिंसिपल एस राजेश्वरी शास्त्री ने जागरूकता के लिए थाना आमानाका स्टाफ का आभार जताया। उक्त कार्यक्रम में गुरजंट सिंग़ भामरा, रणजीत सिंह पनेसर एवं इंद्रजीत सिंग़ मान सहित गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित थे।