9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत

Uncategorized

राजस्थान: टिफिन खोलते ही जमीन पर गिरी , 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत, अस्पताल लेकर दौड़ा परिवार*सीकर: राजस्थान के सीकर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हिला कर रख दिया है। आमतौर पर दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक बड़े-बुजुर्गों की बीमारी मानी जाती है, लेकिन यहां एक मासूम बच्ची की जान इसी कारण चली गई।

चौथी कक्षा में पढ़ने वाली महज 9 साल की बच्ची की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला सीकर जिले में दांतारामगढ़ कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल का है। मंगलवार को सुबह इंटरवल के दौरान जब सभी बच्चे अपना-अपना टिफिन खोलकर खाना खा रहे थे, तभी 9 साल की प्राची कुमावत टिफिन खोलते हुए अचानक ज़मीन पर गिर गई। उसका टिफिन वहीं बिखर गया और क्लासरूम में अफरा-तफरी मच गई। *क्लास में ही गिर पड़ी प्राची, बच्चों की चीख-पुकार से पहुंचे टीचर* घटना सुबह करीब 11 बजे की है। चौथी क्लास की छात्रा प्राची कुमावत, जो भोमियाजी की ढाणी निवासी पप्पू कुमार की बेटी थी, जैसे ही टिफिन खोल रही थी, अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। क्लास में मौजूद बच्चों ने तुरंत टीचर को सूचना दी। टीचर्स ने बिना देरी किए प्राची को उठाया और तुरंत दांतारामगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक इलाज दिया, जिसके बाद कुछ देर के लिए वह सामान्य भी हो गई थी। लेकिन डॉक्टरों ने कोई रिस्क ना लेते हुए उसे सीकर रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश सीकर पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची को कार्डियक अरेस्ट आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *