लोकसभा चुनाव की तरीखों का जल्द हो सकता है ऐलान

Chhattisgarh

दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान जल्‍द हो सकता है. सूत्रों की मानें तो 14-15 मार्च के आसपास आम चुनावों की घोषणा संभव है. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है और यह अंतिम चरण में है.फिलहाल चुनाव आयोग के अधिकारी आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) की पूर्ण पीठ ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इधर, भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीति दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. कांग्रेस, विपक्षी गठबंधन के अपने साथियों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *