पटवारी ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या,29 जून2025 को होने वाला था रिटायर

Uncategorized

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में निलंबित पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपनी बहन की फार्महाउस जाकर फंखे में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद भी किया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस का दावा है कि आत्महत्या की वजह जल्द ही सामने आएगी ।

जानकारी के मुताबिक मृतक सुरेश मिश्रा तखतपुर तहसील के राजस्व विभाग में बतौर पटवारी कार्यरत थे और भाड़म पंचायत का प्रभार संभाल रहे थे, तीन दिन पहले ही भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर एसडीएम ने उन्हें निलंबित किया था।

बता दें कि पटवारी सुरेश मिश्रा इसी महीने की 29 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, मगर उससे पहले ही यह आत्मघाती कदम उठाकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया है । आखिर क्या वजह होगा कि उन्होंने ऐसा कदम उठाने मे मजबूर हुए यह पूरी जांच के बाद सामने आ सकती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सुरेश मिश्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *