लखनऊ : एक्टर सुजाता सिंह को नहीं मिला बिजली कनेक्शन,4 साल से दुकान के बिजली कनेक्शन के लिए दौड़ रही सुजाता सिंह, सिर्फ मोमबत्ती के सहारे से दुकान चला रही है।
अमिताभ बच्चन की गुलाबो सिताबो मिर्जापुर पार्ट 2 जैसी फिल्मों में सुजाता काम कर चुकी है ,विकास प्राधिकरण के नागरिक सुविधा दिवस में सुजाता सिंह ने लगाई गुहार।

उनके साथ पति अर्जुन सिंह भी थे। दोनों ने शिकायत की है कि लेसा उन्हें बिजली का कनेक्शन ही नहीं दे रहा है।वजह सिर्फ यह है कि इनका मकान मालिक रहा व्यक्ति बिजली कनेक्शन नहीं लेने दे रहा है।सुजाता और उनके पति ने कमिश्नर डा.रोशन जैकब को पीड़ा बताई।