शातिर अपराधी गुरदेव सिंग गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर : 24जून2025,”शातिर अपराधी गुरदेव सिंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार” कर ली, शहर के कई स्थानों में लूट, चोरी ,मारपीट एवं नशा की तस्करी के मामले में फरार वीर सावरकर नगर हीरापुर निवासी गुरदेव सिंग पिता जनरैल सिंग जिसकी उम्र 33 वर्ष है ,लगभग 10 किलो हेरोइन तस्करी में जालंधर पंजाब में गिरफ्तार हुआ था, जिसे नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन रमन कुमार के निर्देशानुसार ASI श्याम थावरे के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर फिरोजपुर पंजाब जेल से प्रोडक्शन वारंट में रायपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया । गुरदेव सिंह का थाना आमानाका में लूट के तीन मामले एवं शराब तस्करी का एक मामला ,कबीर नगर में मारपीट एवं शराब तस्करी का एक-एक मामला, सरस्वती नगर में मारपीट का एक मामला एवं सिविल लाइन में चोरी का एक मामला लंबित था जेल से कोर्ट में पेशी के दौरान फरार होने का भी एक मामला सिविल लाइन थाने में लंबित था। इस तरह कुल 9 मामले में गुरदेव सिंग का स्थाई वारंट लंबित था। जिसे न्यायालय के आदेश पर वापस फिरोजपुर पंजाब जेल के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *