मुख्यमंत्री का आज का दौरा कार्यक्रम

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 28 जुलाई 2019 को आज छ ग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवा रायपुर अटलनगर में मंगल भवन धर्मशाला के लोकार्पण  कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दुर्ग जिले पाटन जाएंगे ।
निर्धारित दौर कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 12.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे और वहां मंगल भवन धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे डेढ़ बजे दुर्ग जिले के पाटन के लिए प्रस्थान करेंगे और 2.20 बजे पाटन पहुंचकर कुर्मी भवन में आयोजित डॉ खूबचंद जयंती समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद वे यहां से रवाना होकर 3.50 बजे भिलाई 3 पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *