बच्चियों का यौन शोषण कर उनके वीडियो और फोटो बनाने के आरोप में श्याम बिहारी गिरफ्तार

Uncategorized

मथुरा (यूपी) : 22जून2025, में सीबीआई ने एक श्याम बिहारी नाम के बाबा को गिरफ्तार किया है, आरोप है कि जो बच्चियों का यौन शोषण कर उनके वीडियो और फोटो बनाता था। वह जैंत थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।

बाल यौन शोषण से जुड़े वीडियो और फोटो प्रसारित होने की जानकारी 17 जून को दिल्ली में इस संबंध में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। 19 जून को सीबीआई की टीम ने श्याम बिहारी के घर पर छापा मारा और उसके पास से आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए।

फोरेंसिक जांच में इन सामग्रियों की पुष्टि हुई, जिसमें बड़ी संख्या में बाल यौन शोषण के वीडियो और तस्वीरें मिलीं। इनमें बच्चियों के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के वीडियो भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *