दिन दहाड़े चोरी का ips अक्षय कुमार ने किया खुलासा, मोहला मानपुर चौकी की घटना

Uncategorized

मोहला मानपुर चौकी :  नरेन्द्र कुमार कोमरे ने  थाना मोहला चौंकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 24 के फरीदन प्रातः 08.00 बजे घर में ताला लगाकर प्रार्थी अपनी पत्नी को डुण्डेरा स्कूल छोड़ने गया था। बच्चें लोग स्कूल चले गये थे घर में कोई नहीं था। प्रार्थी की लड़की कु. राखी कोमरे स्कूल से करीबन 11.00 बजे घर आयी तब दरवाजा में लगे ताला को खोल कर अंदर गई तब देखी ऊपर का सीट टूटा था तथा दूसरे कमरे को दरवाजा का एक पल्ला निकला हुआ था। प्रार्थी नरेन्द्र अपने अलमारी में रखे पैसे को देखने गया तो अलमारी के लॉकर का लॉक टूटा हुआ था नगदी रकम 2.00.000 रुपये रखा था जो नहीं था। कोई अज्ञात चोर घर अंदर प्रवेश कर अलमारी में रखे नगदी रकम दो लाख रुपया को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर-अ चौकी अवक्षय कुमार मोहला मानपुर चौकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुरें के मार्ग दर्शन में निरीक्षक आर्शिवाद राहदगांवकर के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी हेतु लगाया गया था। पता तलाश के दौरान संदिग्धों से एक सूची तैयार की गई तलब करने पर थाना आए संदिग्धों में एक नहीं था जिसकी पता तलाश शुरू हुई तो वह दिन भर अपना लोकेशन बदलता रहा। पुलिस को शक गहरा गया उसके बारे में पूरी मालूमात हासिल की और घटना के दिन का पूरा दिनचर्या खंगालने के बाद लगभग पुष्ट हुआ कि यह संदिग्ध चोर हैं परन्तु इन बीच वह हैदराबाद जाने फरार हो गया था। सूचना मिलते ही निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने संदिग्ध पर मुखबीर लगाया तत्काल रातोरात टीम जगदलपुर की तरफ रवाना की कोडागांव पुलिस व बस्तर पुलिस को भी अलर्ट मोड में लिया। संदिग्ध को कोंडागांव बस स्टैण्ड में घेराबंदी कर कोंडागांव पुलिस की सहायता से पकड़ा गया व प्रारंभिक पूछताछ उपरांत टीम लेकर थाना मोहला आयी। पूछताछ पर अपना नाम प्रितेश उर्फ गोलू उर्फ वार बताया। आरोपी के कब्जे से और उक्त चोरी किये 2,00,000/- रूपये में से 1,04,350/- रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। बाकी रकम खाने पीने,शराब में और मोबाईल कपडे खरीदने में खर्च हो गया पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी प्रितेश जुरेशिया उर्फ गोलू उर्फ वारडे पिता सुरेश जुरेशिया उम्र 22 साल साकिन बार्ड नं. 01 मानाटोला मोहला जिला मोहला मानपुर-अं. चौकी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है। आरोपी को पकड़ने में प्र. आर. गौतम भुआर्य, भरत मंडावी, आरक्षक तुमेन्द्र रात्रे, गजेन्द्र देवांगन, हामिद यादव, गिरीश कोमा, किशोर धीवर, रघुवीर कुशवाहा, प्रभुराम, बसंत, शत्रुधन कोवाची, सैनिक विश्राम साहू का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *