रायपुर : 7जून 2025,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व, नए भारत के सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। हमारा यह देश भाग्यशाली है कि उसकी बागडोर मोदी जैसे दूरदर्शी नेता के हाथों में है, जिन्होंने अनेकों बार वैश्विक मंच पर मां भारती का गौरव बढ़ाया है। आपके कार्यकाल में, देश प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन और प्रगति का साक्षी बना है। दिल्ली प्रवास के दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट कर उन्हें केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ दी। इस मुलाकात के दौरान हुई चर्चा में प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में उनके द्वारा दी गई हर गारंटी को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा कर रही है, जिनके सकारात्मक परिणाम प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप धरातल पर स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री को नक्सलवाद के विरुद्ध जारी कार्रवाई, रणनीति व हमारे सुरक्षाबलों को मिल रही सफलता के संबंध में जानकारी दी। उन्हें अवगत कराया कि बस्तर में शांति और सुरक्षा स्थापित हो रही है और विकास के नए द्वार खुल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और मार्गदर्शन प्रदान किया, उनका सान्निध्य विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एक नई ऊर्जा प्रदान करता है।