नंदकुमार को दिलाया विश्वास,जनता तुम्हारे साथ

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार साहू द्वारा आज बीएसयूपी कॉलोनी कचना, अशोका रतन, अवंती विहार, विजय नगर, राजीव गांधी नगर, चंडी नगर, सूरज नगर, लाभांडी में जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि इस प्रदेश का विकास भारतीय जनता पार्टी सरकार की देन है ,

और आने वाले समय में इस विकास को गति देने के लिए पुनः भाजपा की सरकार बननी चाहिए क्योंकि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो गांव,गरीब और किसान के हित में लगातार कार्य कर रही है, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान जनता ने  साहू को फूल माला पहनाकर ज़बरदस्त स्वागत करते हुए कहा कि इस बार ग्रामीण की जनता पूरी तरह से आपके साथ है। जनसंपर्क में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष बिंदु महेश्वरी, पार्षद लीलाधर चंद्राकर,शारदा पटेल रामलाल साहू, राजकुमार राठी, तोषण साहू, डॉ.दिनेश टंडन, रविंद्र सिंह ठाकुर, विलास सुतार, गिरीश चतुर्वेदी, नेहरू चंद्राकर, दीपक शुक्ला, मंगतू साहू, अनिल यादव, कमल जसवानी, हेमलाल भारती, परमजीत सिंह सिद्धू, भारती वर्मा, संजय नागर, नागेश साहू, राहुल ठाकुर, नेत्रराम साहू, दौलत शर्मा, राजेश साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *