उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कबीर आश्रम में शेड निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की

Chhattisgarh

रायपुर : 18मई 2025,उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के सेलूद स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में आयोजित दो दिवसीय संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर  साव ने संतों से आशीर्वाद लिया।  साव श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत कबीर के आदर्शों व शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि, संत समाज के मार्गदर्शक होते हैं, संत दूसरे के लिए जीते हैं। आश्रम में संत कबीर को मानने वाले संतों का समागम हुआ है। संत कबीर ने दुनिया के सामने विचार रखा। किस प्रकार से आचार और व्यवहार करना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि, कबीर साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके उपदेश जात-पात, अंधविश्वास और पाखंड के विरुद्ध एक जन जागृति का काम कर रहे हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के लिए संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि, आज संत कबीर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करना है। उनके विचार समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। जब तक समाज जिम्मेदार और जागरूक नहीं होगा। देश और समाज का विकास संभव नहीं है। देशभर में संत कबीर को मानने वाले लोग हैं। देश में संत कबीर के विचारों का क्रेज बढ़ रहा है, उनके अनुयाई बढ़ रहे हैं। ये बताता है कि, उनकी वाणी और विचारों में कितना तेज है।

समारोह में  सुकृत साहेब शास्त्री , परमेश्वर साहेब , भूपत साहेब , सांसद  विजय बघेल , साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष  टहल सिंह साहू, रमेश साहू ,  जितेंद्र वर्मा ,सुरेंद्र कौशिक , खेमलाल साहू , योगेश निक्की भाले , अन्य समस्त संत एवं कबीर पंथ के अनुयायी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *