आदित्य फार्म हाउस के संचालक के खिलाफ किया गया कोटपा एक्ट की कार्यवाही

Chhattisgarh

रायपुर : आदित्य फार्म हाउस के संचालक के खिलाफ किया गया कोटपा एक्ट की कार्यवाही
 फार्म हाउस में मिला था अवैध हुक्का बार
 पार्टी में मौके में मिला हुक्का पाॅट
 पार्टी आर्गेनाईजर विकास सिंह बरोई हुआ मौके पर गिरफतार
 आदित्य फार्म हाॅउस का संचालक के खिलाफ भी हुआ अपराध दर्ज
विवरणः-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.05.2025 को थाना तेलीबांधा में आदित्य फार्म हाउस में एक पार्टी चलने जिसमें हुक्का का उपयोग होने के संबंध में सूचना मिलने पर मौके पर तस्दीक हेतु उनि राजेन्द्र सिंह पैकरा व हमराह स्टाफ के मौके पर पहुचे जहाॅ उक्त फार्म हाऊस में अवैध रूप से हुक्का उपलब्ध कराकर लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। मौके पर पार्टी आर्गेनाईजर विकास सिंह बरोई पिता स्व० सुरेश सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन 227/ K RBC कलकत्ता 700028, हुक्का पीते हुये मिला जिसे पूछताछ करने पर आदित्य फार्म हाउस के संचालक के द्वारा लोगो को बर्थडे पार्टी में हुक्का पिलवाना बताया फार्म हाउस के संचालक की पतासाजी की गयी जो पुलिस को देखकर फरार हो गया मौके पर विकास सिंह बरोई के कब्जे से 09 नग हुक्का सेट जिसमें फलेवर सहित पूरा संसाधन लगा हुआ मिला जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4, 21(1) सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विजापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय एवं वितरण का विनियमन) 2003 का उल्लंघन करना पाये जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *