दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष, विधायक और वरिष्ठ संघ  सहयोगी मांगे राम गर्ग का निधन : राजीव अग्रवाल

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 21जुलाई 2019, रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल  ने बताया कि दिल्ली भाजपा  के  पूर्व अध्यक्ष, विधायक और वरिष्ठ संघ  सहयोगी मांगे राम गर्ग का निधन हो गया। वे लंबे समय तक बीमार थे,और उनका इलाज चल रहा था। आज रविवार की सुबह 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मांगे राम गर्ग के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान (बी-1/64, अशोक विहार, फेज-2) 11.30 बजे पर रखा गया है। समय 12:00 से 1:00 बजे तक दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनको स्मरण करते हुए राजीव अग्रवाल ने कहा कि राजीव अग्रवाल ने कहा कि उनके निधन से पार्टी एवम् देश अपूर्णीय क्षति हुई है।

हम बता दें कि मांगे राम गर्ग ने अपने शरीर को दान करने का संकल्प लिया था। भाजपा प्रदेश कार्यालय से उनका पार्थिव शरीर देह दान के लिए  हॉस्पिटल के लिए ले जाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *