नक्सल ऑपरेशन को लेकर तेलंगाना सीएम के बयान की CM साय ने की निंदा

Chhattisgarh

रायपुर : 30अप्रैल 2025,नक्सल ऑपरेशन को लेकर तेलंगाना सीएम के बयान की CM साय ने की कड़ी निंदा,कहा- कितने निर्दोंषों की हत्या कर दी जाती है, क्या यह नहीं दिखता।

हम जब से सरकार में आए हैं, तब से नक्सलियों से यह कहते आए हैं कि आप हिंसा और गोली-बंदूक की भाषा छोड़िए, विकास की मुख्यधारा से जुड़िए, आपके साथ सरकार न्याय करेगी. सरकार आपका पुनर्वास अच्छे से कराएगी, आपकी स्किलिंग कराएगी. इसका परिणाम भी सामने आया है कि आज सैकड़ों नक्सलियों ने समर्पण भी किया है और सरकार उनके साथ न्याय भी कर रही है.

सीएम साय ने कहा कि तेलंगाना मुख्यमंत्री का यह कहना कि नक्सलियों के रूप में आदिवासियों की हत्या की जा रही है, तो यह काफी गलत है. आज जो तरह-तरह के हथियारों के साथ जो पहाड़ी में छुपे हैं, वे कितनों को मुखबिरी का दोषारोपण कर हत्या करते हैं… रास्तों में IED ब्लास्ट करते हैं, जिससे कितने ही निर्दोषों की जान चली जाती है, क्या यह उन्हें (तेलंगाना सीएम) को दिखता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *