महिला सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Chhattisgarh

राजनांदगांव : 23अप्रैल2025,रेलवे सुरक्षा बल, राजनांदगांव (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल) द्वारा “यात्रियों की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर” अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा सप्ताह का प्रभावशाली आयोजन किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम रेल सुरक्षा बल थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर श्रीमती तरुणा साहू के कुशल निर्देशन एवं सुपरविजन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर Confluence College of Higher Secondary Education, परिकला, राजनांदगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की प्रमुख आकर्षण रही नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का संदेश अत्यंत प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया। साथ ही, पंपलेट वितरण एवं रैली मार्च द्वारा आम नागरिकों को जागरूक किया गया। उपस्थित यात्रियों एवं जनसामान्य ने इस आयोजन की सराहना करते हुए NSS के बच्चों को खूब प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर राजनांदगांव के नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, स्टेशन मास्टर  आर. बर्मन तथा अन्य गणमान्य अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात, कलेक्टर डॉ. भूरे वंदे भारत एक्सप्रेस से राजनांदगांव से रायपुर जाते समय रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर रहे NSS के बच्चों से स्वयं मिले, उनसे संवाद किया और उनके साथ स्मृति चित्र भी खिंचवाया। बच्चों के लिए यह क्षण अत्यंत प्रेरणादायक रहा और वे अत्यधिक उत्साहित नजर आए।

यह आयोजन न केवल महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रबल करने वाला सिद्ध हुआ। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की संकल्पना, समन्वय एवं निगरानी सब इंस्पेक्टर तरुणा साहू द्वारा की गई, जिनके अथक प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। और रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 का भी प्रचार प्रसार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *