जांजगीर चांपा : प्रकाश इंडस्ट्री चांपा जांजगीर में 14 दिन पहले बॉयलर फटने से 13 लोग झुलस गए थे, हल्की इलाज के लिए रायपुर नारायण हॉस्पिटल में कुछ लोगों को एडमिट कराया गया है और कुछ लोगों को हैदराबाद और भिलाई हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। कल विस्वास सूत्रों से पता चला कि हैदराबाद में इलाज के दौरान अनूप चतुर्वेदी का निधन का पता चला है, तथा अन्य झुलसे घायलों की स्थिति ठीक नही है।प्रकाश इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियो को सेफ्टी जैसे हेलमेट,जुता, ग्लोब,जैकेट,एवं अन्य सेफ्टी सामग्री अगर मिला होता तो ये जो घटनाएं से काफी हद तक बचने का चांस था।
सूत्रों के मुताबिक यह लापरवाही प्रकाश इंडस्ट्री की है।
इस घटना को देखते हुए शिवसेना एवम भारतीय कामगार सेना द्वारा प्रकाश इंडस्ट्री को चेतावनी दी गई है कि घायलों को उचित मुआवजा जिनका निधन हुआ उनके परिवार को 1 करोड़ एवं घायलों को 25 लाख का मुआवजा दिया जाय, अन्यथा शिवसेना एवम भारतीय कामगार सेना आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।