पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई चोरी का मामला

Chhattisgarh

रायगढ़ : 20अप्रैल 2025,  विधायक व वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का विधानसभा रायगढ़ जिले के  गजांनदपुरम कालोनी मेंनिवास रत मनोज ओझा के घर में लाखों रूपए की चोरी का मामला अब तक नहीं सुलझ पाया है। सुने मकान पाकर चोरों ने किया था हाथ साफ, इस मामले में रायगढ़ पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। सोमवार की घटना बताई जा रही है ,शनिवार को डॉक टीम बिलासपुर से आई।

किसी बाहरी पेशेवर गैंग के होने की संंभावना जताई  जा रही है। वहीं शनिवार को बिलासपुर से आई फॉरेंसिक टीम ने भी मकान का मुआयाना किया तथा वहां मिले फिंगर प्रिंट के सेंपल जमा किये गये है। इसके अलावा पुलिस डॉग कालोनी से थोड़ी सी दूर पर स्थित एक गैरेज के इर्द-गिर्द घूम रहा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी की वादात को अंजाम देने के बाद चोर इस गैरेज के पास आकर रूके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *