सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 10,500/- रूपये जप्त

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 19.04.25,सट्टा संचालित करते सटोरिया ऋषभ तलरेजा गिरफ्तार.सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 10,500/- रूपये जप्त.

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 18.04.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक व्यक्ति रूपये का दांव लगाकर पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित करते आरोपी ऋषभ तलरेजा निवासी तिल्दा नेवरा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 10,500/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी पर्ची जप्त कर सटोरिये के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 144/2025 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – ऋषभ तलरेजा पिता सुदामा तलरेजा उम्र 22 वर्ष निवासी गोदड़ी धाम के पीछे स्टेट बैंक गली नं. 3 तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, आर. धनंजय गोस्वामी, संजय मरकाम, प्रकाश नारायण पात्रे तथा थाना विधानसभा से प्र.आर. सुखदेव बोस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *