राजधानी रायपुर में 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला

Chhattisgarh

रायपुर: 14अप्रैल2025,अपराध मामले  बढ़ते जा रहे हैं,क्या पुलिस की खौफ खत्म हो चुकी या कानून  का भय नहीं। यह हम नहीं बोल रहे हैं बल्कि आमजनता बोल रहे हैं। दुर्ग की 6 वर्षीय मासूम की रेप और हत्या के बाद अब छत्तीसगढ़  की राजधानी में आज शर्मसार और एक खौफनाक वारदात की खबर, जहां एक 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 13 साल के नाबालिग ने इस रेप को अंजाम दिया है। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। जहां बच्ची की हालात नाजुक बनी हुई है। मामला मोवा-पंडरी थाना इलाके का है।

इस मामले में नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज  कर आगे की जांच की जा रही है।

इस तरह की घटना को रोकने के लिए सरकार को स्कूलों में जागरूकता अभियान की और आवश्यकता है। सभी बच्चों के परिजनों को अपने बच्चों को और ज्यादा ध्यान और खयाल तथा नजर रखने की जरूरत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *