सुशासन तिहार में शामिल सांसद बृजमोहन ने किया संवाद

Chhattisgarh

रायपुर : 10 अप्रैल 2025,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के “जनसेवा और सुशासन” के संकल्प को साकार करने की दिशा में चलाए जा रहे “सुशासन तिहार” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल  ने खूबचंद बघेल वार्ड एवं भक्त माता कर्मा वार्ड में आयोजित समाधान शिविरों में भाग लिया।

बृजमोहन अग्रवाल ने इन शिविरों में स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया और बिजली, पानी, सड़क, मकान, साफ-सफाई, राशन कार्ड जैसी अन्य मूलभूत जनसुविधाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को जनता के और निकट लाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। “अब जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, सरकार स्वयं उनके द्वार पर आ रही है।”
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे शिविरों के माध्यम से सुशासन को हर नागरिक तक पहुँचाया जा रहा है।

इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकांत राठौर, जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, पार्षद दुर्गा यादराम साहू एवं ममता सोनू तिवारी, निगम आयुक्त विश्वदीप साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *