बीजापुर :;दिनांक 09/04/2025 को माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से केरिपु 196 का 01 जवान हुआ घायल।
केरिपु 196 चिन्नाकोड़ेपाल की टीम एरिया डॉमिनेशन डयूटी पर निकली हुई थी।
कोड़ेपाल नाला के पास माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से 196 वाहिनी केरिपु के बीडीएस टीम के जवान को दोनो पैर में आई गंभीर चोंट।
घायल जवान को उपचार हेतु जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती किया गया है ।आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग कार्यवाही जारी है ।