सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायगढ़ में ट्रेन की स्टॉपेज को लेकर आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात कर सौंपा ज्ञापन

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ की जनता की समस्या को लेकर लगातार राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह जनता के साथ  हमेशा खड़े रहते हैं। रायगढ़ की जनता की उम्मीदों को  ध्यान में रखते हुए एक एक कर समस्याओं का समाधान करते रहते हैं।

त्तीसगढ़ राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात कर ज्ञापन भी सौंपा और रायगढ़ रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के ठहराओ के साथ बिलासपुर जोन में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए चर्चा करते हुए  मंत्री ने कार्यवाही के लिये सहमति व्यक्त की ,साथ ही खरसिया-बलौदा बाजार-नवा रायपुर -दुर्ग के लिए 8741 करोड़ की लागत से 278 किमी नई रेल लाइन को मंजूरी भी दी है।

आवेदन के माध्यम के 8 ट्रेनों की रायगढ़ में स्टॉपेज की मांग किया है। आदेवन न लिखा  गया  रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव हेतु निवेदन।

रायगढ़, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है। इसके ऐतिहासिक शासक आदिवासी राजा चक्रधर सिंह ने न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत और विशेष रूप से कथक नृत्य के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष “चक्रधर समारोह” का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित कलाकार भाग लेते हैं। यह आयोजन रायगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर गौरवान्वित करता है।

  • उल्लेखनीय है कि राजा चक्रधर सिंह जी के पिताश्री, राजा भूप देव सिंह जी ने रेलवे नेटवर्क के विकास हेतु 1189 एकड़, 3 रूड और 27.5 पोल भूमि फ्री में दी थी। यह दूरदर्शी कदम राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक योगदान था, जिसके फलस्वरूप उस समय हर महत्वपूर्ण ट्रेन रायगढ़ स्टेशन पर ठहरती थी।
  • दुखद है कि वर्तमान में कई प्रमुख ट्रेनें रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती हैं, जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारिक समुदाय और उद्योगों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ता है। अतः कृपया निम्नलिखित ट्रेनों का रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की कृपा करें:
  • 1. 20822 – पुणे हमसफर एक्सप्रेस
  • 2. 17322 – वास्को डिगामा एक्सप्रेस
  • 3. 12102 – जनेश्वरी एक्सप्रेस
  • 4. 03253 – चारलपल्ली स्पेशल फेयर
  • 5. 12950 – पोरबंदर कवि गुरु एक्सप्रेस
  • 6. 07052 – सिकंदराबाद स्पेशल फेयर
  • 7. 12870 – मुंबई सीटीएम साप्ताहिक एक्सप्रेस
  • 8. 12768 हजूर साहेब नांदेड़ एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *