रायपुर 30 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा हैलीपेड में आत्मीय स्वागत किया।
बिलासपुर में सभा हो रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर दौरा है ,वे बिलासपुर पहुंच चुके हैं।*एक दिवसीय दौरे पर आज बिलासपुर आएंगे मोदी।प्रधानमंत्री मोदी की सभा की तैयारी पूरी,
प्रधानमंत्री मोदी की सभा में 2 लाख लोग जुटेंगे,
मोदी की सभा में तीन डोम बनाए गए हैं,केंद्र और राज्य की योजनाओं का पोस्टर भी सभा में लगाया गया है,3 हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी,100 एकड़ में बनाया गया है पार्किंग की व्यवस्था,55 एकड़ में लोगों की बैठने की व्यवस्था।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च आज छत्तीसगढ़ दौरे पर: बिलासपुर के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनके संचालन का शुभारम्भ करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
- छत्तीसगढ़ में ग्रिड को मजबूत करने और बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई बिजली उत्पादन और संचारण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
- छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई रेल और सड़क परियोजनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम स्कूल समर्पित करेंगे
- सबके लिए आवास के सपने को साकार करते हुए, प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश होगा।