माओवादियों के नापाक मंसूबों को बीजापुर पुलिस ने किया विफल

Chhattisgarh

सूचना  : 28मार्च2025,चेरपाल, थाना गंगालूर जिला बीजापुर, IED Detection and Demolished.माओवादियों के नापाक मंसूबों को किया गया विफल।

माओवादी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं,एक बार फिर से विस्फोट को अंजाम देने की कोशिश की गई,परंतु हमारे बीजापुर पुलिस ने अपनी सूझ बूझ से माओवादियों की कोशिश को पूरी तरह से नाकाम कर दिया है।

चेरपाल-पालनार मार्ग से लगभग 45 किग्रा का IED बरामद कर सुरक्षित नष्ट किया गया।
दिनांक 28/03/2025 को केरिपु 222 वाहिनी की टीम पालनार कैंप से एरिया डॉमिनेशन डयूटी पर निकली थी।AD डयूटी से वापसी के समय आज प्रातः 08.00 – 08.30 बजे के आसपास चेरपाल से 02 किमी की दूरी पर चेरपाल-पालनार मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाए गए IED को Detect किया गया ।

बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की BD टीम के द्वारा मौके पर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।माओवादियों के द्वारा सुरक्षा पार्टी के वाहन को निशाना बनाने के लिए 45 किग्रा का IED चेरपाल- पालनार मार्ग में लगाया गया था।

IED कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था।
सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से IED बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *