विधायक पुरंदर मिश्रा ने जमीन आबंटन का मामला उठाया

Chhattisgarh

रायपुर ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 17 वां दिन आज.सदन में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा,शासकीय सेवकों के सहकारी समिति को आबंटित जमीन का मामला सदन में उठा।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने जमीन आबंटन का मामला उठाया

मंत्री टंकराम वर्मा बोले – शासकीय सेवकों के सहकारी समितियों को नियमानुसार जमीन का आबंटन किया जाता है।

रायगढ़ के एन एच 200 में सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला उठा,विधायक उमेश पटेल ने पूछा – अलग अलग समय में भूमि अधिग्रहण का आंकड़ा बदला गया है ,जिसकी जमीन अधिग्रहण में नहीं आया है उन्हें 2 करोड़ का मुआवजा आबंटित कर दिया गया है।

जवाब में मंत्री टंकराम वर्मा बोले – अलग अलग आंकड़े कैसे आया है उसको दिखवा लिया जाएगा और मुआवजा में भ्रष्टाचार की गंभीरता से लेते हुए जांच की जाएगी।छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ में खेलो को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा सवाल

अजय चंद्राकर – भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त खेलों में कितने खेल में छत्तीसगढ़ ने भाग लिया है और खेलो के कोच के लिए कितना भुगतान किया गया।

मंत्री टंकराम वर्मा बोले – देहरादून में छत्तीसगढ़ ने 27 खेलो में भाग लिया,

24 खेलों को भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता है और 3 खेलो को मान्यता नहीं है,

कोच कुछ नियमित है और कुछ संविदा पर रखे गए हैं,

मस्तूरी विधानसभा में विद्युत ट्रांसफार्मर और पोल को लेकर सदन में उठा मामला,

कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया ने अपने क्षेत्र का मामला उठाया,

सीएम विष्णुदेव साय ने दिया जवाब – 418 ट्रांसफार्मर खराब था सभी को ठीक कर लिया गया है , 130 नए ट्रांसफार्मर स्वीकृत किए गए थे पहले 100 और फिर 6 ट्रांसफार्मर का काम हुआ हो गया है , जल्द ही बाकी का काम हो जाएगा

भिलाई क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल में रिक्त पदों और घोषणा के बाद स्कूल शुरू नहीं होने का मामला सदन में उठा

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने मामला उठाते हुए पूछा सवाल

जवाब में मुख्यमंत्री बोले – सेक्टर 9 में जिस स्कूल की घोषणा की गई है उसका परीक्षण करा लिया जाएगा , प्रदेश भर ने 751 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित है, किसी स्कूल का नाम नहीं बदला गया है उसमें पीएम श्री जोड़ा गया है ,

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत अनुबंध के बाद भी काम शुरू नहीं होने का मामला सदन में उठा

विधायक धरम लाल कौशिक ने उठाया मामला

सीएम विष्णुदेव साय बोले – योजना के तहत कई जगहों पर शिकायत आई थी काम को लेकर , कलेक्टर के माध्यम से जांच करवाई जा रही है , रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *