मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से सवा साल में ही प्रदेश में हो रहा सुशासन का सूर्योदय

Chhattisgarh

रायपुर : राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता व्यक्त करते पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने गिनाई विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार की सभी उपलब्धियां।

कहा – मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से सवा साल में ही प्रदेश में हो रहा सुशासन का सूर्योदय

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2025 के तहत राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद चर्चा शुरू हुई। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विष्णुदेव साय कि सुशासन कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजना. एवं उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जी कि देन है कि 01 नवंबर 2000 को भारतीय गण राज्य 26 वे राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य का उदय हुआ और हमारा राज्य 25 वर्ष कि आयु में परिपक्वता के साथ विकसित छत्तीसगढ़ राज्य बनने कि राह में पूर्ण मजबूती से चलने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने 13 दिसंबर 2023 को प्रदेश कि बागडोर संभाला। उन्होंने कहा कि आज मोदी की गांरटी और विष्णुदेव साय जी का सुशासन इस पर छत्तीसगढ़ की जनता ने जनादेश दिया है, जनादेश देने के लगभग सवा साल के भीतर ही विष्णुदेव साय जी के नेतृत्त्व में सुशासन का सूर्योदय पूर्ण रूप से होने लगा है। विष्णुदेव साय जी कि सरकार ने जो कार्य किया है और उस कार्य में खास करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को साय सरकार ने प्राथमिकता दिखाते हुए कार्य किया है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कि गारंटी चुनाव जितने के लिए तैयार फार्मूला नहीं है, मोदी कि गारंटी गरीबों का विश्वास है। विष्णुदेव साय सरकार ने मोदी कि गारंटी को प्राथमिकता दिखाते हुए कार्य किया है जिसके कारण प्रदेश में न्याय, राहत और विकास का नया दौर शुरू हुआ है।

उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास का संकल्प लेकर के प्रदेश की साय सरकार जनता की सेवा में दिन- रात लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य बात यह है कि सरकारें आती है- सरकारे जाती है लेकिन सरकार के ऊपर विश्वास सवा साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता का विश्वास हासिल किया है। चाहे वह महिला हो, किसान हो, युवा हो, मजदुर हो या बुजुर्ग हो इन सभी सेक्टर में अभूतपूर्व सफलता जो हमें मिली है और उसका जो उदाहरण नगरी निकाय चुनाव के परिणाम है, हमें नगरी निकाय में आपार सफलता मिली है 10 के 10 नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत की जीत हुई। यह परिणाम जनता और भाजपा के बीच को विश्वास को बताता है, जनता ने विश्वास पर मुहर लगाया है।

कौशिक ने कहा कि इन सवा सालों में साय सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रारंभ किया है जिसका लाभ जतना को संपूर्ण रूप से मिल रहा है इन योजनाओं के माध्यम से लोगों के सामाजिक, आर्थिक स्तर में परिवर्तन जो दिखाई दे रहे हैं यह भाजपा की योजना का लाभ है। उन्होंने कहा कि आज महतारी वंदन योजना के सहारे महतारियों के आर्थिक जीवन में परिवर्तन हो रहा है और उनका जो आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ा है यह भाजपा की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि 14 महिनों की सरकार मे मुख्यमंत्री जी ने 01 लाख करोड़ों रू किसानों के खातों में अांतरित करने का काम किया है।  कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की ऐसी अनेकों योजना है जो जिससे आमजनों के जीवन में परिवर्तान देखने को मिला है। इन सवा सालों में साय सरकार ने केवल लोगों के हृदय को जीतने का काम की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *