रायपुर : ed ने कांग्रेस पर एक बार फिर कार्रवाई कर सनसनी मचा दी है।प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ई डी के पहुंचने पर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा,भारतीय जनता पार्टी के केंद्र और राज्य सरकार के इशारे पर ईडी अपनी सीमाओं को लांघ रही है,ई डी उनके इशारे पर काम कर रही है,
हमने विपक्ष में रहते जन सहयोग से कांग्रेस कार्यालय बनाया,हम तो एक एक पैसे का हिसाब दे देंगें।यदि ईडी में साहस है तो डेढ़ सौ करोड़ से बने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर की जांच करके बताएं,उन्हें सम्मन दे,आर एस एस के पांच सौ करोड़ के दफ्तर के लिए लगी राशि का हिसाब पूछे।एकात्म परिसर की जमीन 1 रु मे ले कर वहा से हर महीने करोड़ो रु किराया वसूल रहे ईडी इसकी जाँच की साहस दिखाएगी।
सुशील ने कहा भाजपा खरीद फरोख्त कर रहीं,
फारचूनर, इनोवा स्कार्पियो जैसी गाड़ियों की लालच दी जा रहीं।
भाजपा ने सांसद संतोष पांडे ने कहा ed के कार्रवाई से कांग्रेस न बौखलाएं बल्कि कार्यवाही में सपोर्ट करें।