मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

Chhattisgarh

चारामा : प्रदेश में पंचायत चुनाव जारी , इसी बीच एक बड़ी खबर चारामा के मचानदुर मतदान केंद्र क्रमांक 8 में मतगणना को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, कुल 661 वोट डाले गए थे, लेकिन मतगणना के परिणाम में 54 वोटों का अंतर सामने आया, जिससे संदेह की स्थिति उत्पन्न हुई। ग्रामीणों ने बताया कि मतगणना के दौरान 20 मिनट तक बिजली गुल रही, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर संदेह और असमंजस की स्थिति बनी रही। इस संबंध में ग्रामीणों ने रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रात 2:00 बजे पंचायत अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देकर मतगणना दोबारा कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *