रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने नगर निगम सामान्य प्रषासन विभाग की ओर से आदेष जारी कर नगर निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत कुषाभाउ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 सड्डू बाजार केपिटल सिटी फेस 2 के अंतर्गत सीसी रोड सडक निर्माण का कार्य अनुमानित लागत राषि 41 लाख निविदा पष्चात कार्य की स्वीकृति राषि 32 लाख 47 हजार 110 रू. का कार्य ठेकेदार से कराया गया निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन है, सडक में पानी डालने से सीमेंट धूल रही है और रेती व गिट्टी बाहर दिख रही है और एक माह के भीतर ही पूरी सडक उखड़ गई है, जो प्रथम दृष्टया गुणवत्ता विहीन पाये जाने के स्पष्ट प्रमाण है। उपअभियंता की मार्गदर्षन में गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की जिम्मेदारी थी, परंतु उपअभियंता ने उक्त कार्य में घोर लापरवाही बरती तथा कार्य को अपने पर्यवेक्षण में गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने में असफल होने से तथा समय समय पर निरीक्षण नहीं करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से उपअभियंता सुश्री रूचि साहू को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निलंबन भत्ता देय होगा एवं उक्त अवधि में उनका कार्यालय अधीक्षण अभियंता लोकनिर्माण विभाग मुख्यालय रहेगा।