रायपुर : बिग ब्रेकिंग : राजधानी रायपुर सरस्वती नगर के कोटा इलाके में बीते रात एक बड़ी घटना घटी, जब चाँदनी चौक के पास गोली चलने से अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, ओशियन डिफेंस अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने कांग्रेस पार्षद के विजय जुलूस के दौरान यह गोली चलाई। यह घटना आधी रात के आसपास हुई, जब विजय जुलूस के दौरान इलाके में शोरगुल बढ़ रहा था।जिससे नाराज होकर गोली चला दी।बह्रहाल मामले में जाँच जारी है।

इलाके में हड़कंप मच गया और जुलूस में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में आ गए।घटना के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने ओशियन अकादमी पर पथराव किया। पथराव से अकादमी के कुछ खिड़कियों और दीवारों को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने घटना की सूचना प्राप्त होते ही मामले की जांच में जुट गई।
Ips अमन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची हुई थी।
पूरा मामला यह है कि दिनांक 18.02.2025 के रात्रि लगभग 11.30 बजे भूपेंद्र चंद्राकार के द्वारा सूचित किया कि ओसियन अकादमी का संचालक के द्वारा एयर गन से फायर कर चोट पहुंचाया है कि सूचना तस्दीक पर संदेही और आहत को थाना लाया गया और तत्काल आहत को मुलाहिजा हेतु एम्स अस्पताल रवाना किया गया। किंतु प्रार्थी को जब प्रथम सूचना दर्ज कराने कहा गया तब उसने बताया कि रात्रि में पाइप लाइन कोटा फैक्ट्री में खाना खाने के दौरान ओसियान अकादमी के संचालक द्वारा यहाँ हल्ला कर रहे हो बोलकर वाद विवाद करने लगा और इसी समय फटाका की फूटने की आवाज आयी जिस से आहत को लगा कि ओसियन अकादमी के संचालक नंद किशोर के द्वारा आहत के ऊपर एयर गन से फायर किया गया है और विवाद हुआ था।
आहत द्वारा यह भी बताया कि दोनों पक्षों के मध्य आपसी सुलह हो गया है और कार्यवाही नहीं चाहने बाबत एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया है। खुद को आयी खरोच के संबंध मे कोई स्पष्ट कारण नही बताया। ओसियन के संचालक नंद किशोर के खिलाफ पृथक से कार्यवाही की जा रही है।
बता दें कि पूरा मामला अब यह की प्राथी ने FIR दर्ज नहीं किया मामला दर्ज होने से पहले ही आपस में सुलझा लिया गया है।