उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों में प्रचंड जीत के लिए जनता का जताया आभार, शहरों को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए करेंगे काम

Chhattisgarh

रायपुर। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि, जनता जनार्दन ने निकायों में विकास का कमल खिलाया है। डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर और अटल विश्वास पत्र पर भरोसा किया है।

साव ने सोशल मीडिया में लिखा कि, छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही प्रचंड विजय के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का आभार एवं सभी कार्यकर्ता साथियों को बधाई।
ये अद्वितीय जनादेश भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर जनता की मुहर का प्रतीक है।
भाजपा संगठन की कुशल रणनीति और कार्यकर्ता साथियों के परिश्रम का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *