भिलाई : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( पाटन विधायक ) के दुर्ग जिले के ग्राम कुरुदडीह स्थित उनके खेत में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर पीतल के नल और मोटर की वायर काटकर चुरा कर भाग गए। जिनकी कुल कीमत लगभग 15000 रुपए आंकी गई है।
भिलाई के अमलेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस घटना की शिकायत के आधार पर अमलेश्वर थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.दुर्ग जिले के ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।