रायपुर : कोंडागांव पुलिस ने रायपुर में मारी रेड..IPS अक्षय कुमार के नेतृत्व में कोंडागांव पुलिस ने रायपुर के मौदहापारा में की कारवाही।



रायपुर के मौदहापारा के इमरान खान ने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म और आरएसएस (RSS) के साथ ही प्रयागराज महाकुंभ को लेकर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट कर सामाजिक भावना को आहत किया जा रहा था..
कोंडागांव पुलिस की सोशल साइट पर निगाह गई और उन्होंने IPS अक्षय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर रायपुर के एक विशेष समुदाय के इलाके मौदहापारा में जबरदस्त तरीके से बड़ी रेड कार्रवाई की। कोंडागांव पुलिस ने खान को उठाकर कोंडागांव के लिए हुई रवाना।
सूत्रों की माने तो इस रेड में 5 से ज्यादा पुलिस के जवान टीम में शामिल किए गए थे, बड़ी बात यह कि रायपुर पुलिस की एक टीम ने इस पर पूरी घटना पर सहयोग की।
रायपुर sp लाल उमेद सिंग ने इस घटना को लेकर कहा कि कार्रवाई के लिए कोंडागांव पुलिस को रायपुर पुलिस की एक टीम दी गई थी ,इस रेड में रायपुर पुलिस ने भी सहयोग किया।
बता दें कि सूत्रों के मुताबिक पुलिस की टीम लगभग 6 घंटे तक रेड कार्रवाई की।