चित्रा पटेल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम के दौरे पर हैं। कबीरधाम जाने से पूर्व पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुम्भ हादसे को लेकर कहा कि प्रयागराज में 144 वर्षों के बाद शुभ संयोग आया है, और महाकुंभ वहां पर आयोजन हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार भी अपना सहयोग दे रही हैं, छत्तीसगढ़ के जो श्रद्धालु वहां जाएंगे उनके लिए छत्तीसगढ़ का एक पवेलियन बनाया गया है, जो भी श्रद्धालु जाएंगे उनके लिए रहने की भोजन की नाश्ता पानी की वहां पर निशुल्क व्यवस्था है और कल यूपी गवर्नमेंट की तरफ से चाक चौबंध व्यवस्था है। हर तरह की व्यवस्था है उसके बाद थोड़ी अव्यवस्था हुई है भगदड़ हुआ है लेकिन वह महाकुंभ है जो भी उसमें दिवंगत हुए हैं उनकी आत्मा को शांति मिले ऐसी भगवान से प्रार्थना करते है।
वही धान खरीदी कि तारीख आगे बढ़ाने को लेकर कहा कि अभी तक ऐसा कोई मांग नहीं आई है और 31 जनवरी तक धान बेचने का समय है अभी 2 दिन बचे है पिछले साल का जो रिकॉर्ड था उससे भी आगे रिकॉर्ड कायम हुआ है हमें नहीं लगता कि इसे बढ़ाने की आवश्यकता पड़ेगी।