रायपुर ::चित्रा पटेल : 0% भ्रष्टाचार के साथ रायपुर नगर निगम काम करने का दावा के साथ रायपुर Bjp से महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा,सहित कई नेताओं के साथ भाजपा कार्यालय से शक्ति प्रदर्शन करते हुए आज नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची, इस दौरान सच बेधड़क रायपुर संवाददाता चित्रा पटेल ने प्रत्याशी मीनल चौबे से बातचीत की ,मीनल चौबे ने बताया कि जनता का आशीर्वाद मिली, महापौर बने तो रायपुर को टैंकर मुक्त करेंगे , वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा नगर निगम को कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था,हमारी डबल इंजन की सरकार है,0 % भ्रष्टाचार के साथ रायपुर नगर निगम काम करेगा।