रायपुर : दिनांक10 जुलाई 2019, कल 11 जुलाई गुरूवार को स्कूल शिक्षा, अनुसुचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह दोपहर 12 बजे से राजीव भवन में बैठेंगे। इस दौरान मंत्री प्रेमसाय सिंह अपने विभाग से संबधित समस्याओं का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो और जनसामान्य से आवेदन प्राप्त कर विभाग से संबधित शिकायत एवं सुझाव पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने दी।