नगरीय निकाय चुनाव में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण की व्यवस्था जनसंख्या के आधार पर हुई : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव

Chhattisgarh

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कांग्रेस द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण के आरोप पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, दुनिया को पता है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण की व्यवस्था जनसंख्या के आधार पर होती है। और निकायों में जनसंख्या के आधार पर ही आरक्षण हुए हैं। कांग्रेस हमेशा भ्रम फैलाकर राजनीति करते आई हैं। लोगों के बीच बेबुनियाद बातें रखना कांग्रेस की आदत रही है। उन्होंने कहा कि, आरक्षण की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार हुई है और अनुसूचित जनजाति को शहर व गांव में जनसंख्या के आधार पर ही आरक्षण मिला है।

श्री साव ने कहा कि, मुंगेली स्थित सरगांव के पास एक फैक्ट्री में दुर्भाग्यजनक घटना हुई है। जिला प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा है। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। लगातार अधिकारियों के संपर्क पर हूं। श्रमिकों के साथ मेरी पूरी संवेदना है। हमारा पूरा ध्यान बचाव कार्य पर है।

शहर में गौ मांस की बिक्री पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि, गौ मांस की बिक्री पर हमने कार्रवाई की है। इस पर हमारी सरकार गंभीर है। गौ तस्करी और गौ मांस बिक्री के खिलाफ हमने पूरी तैयारी की है। रायपुर में जो एक्शन लिया है ये उसी का नतीजा है। कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सरकार आगे भी कड़ी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *