कांग्रेस विधायक और पत्रकार के बीच जमकर झड़प

Uncategorized

रायपुर : विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा परिसर में कांग्रेस के विधायकों, और एक पत्रकार सुनील नामदेव की खूब बहस हुई, ये विवाद कैमरे पर रिकॉर्ड हो गया, इस पूरी घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है, स्पीकर से शिकायत भी की है, शिकायत के सुनील नामदेव का पत्रकार दीर्घा का प्रवेश पत्र निरस्त कर दिया गया है, उसके बाद भूपेश बघेल ने ट्वीट भी की है।

विधानसभा सचिवालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि कांग्रेस विधायक दल की शिकायत के तारतम्य में स्पीकर डॉ. रमन सिंह द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार सुनील नामदेव मीडिया प्रतिनिधि द्वारा किए गए दुव्यवहार को दृष्टिगत रखते हुए उनको जारी पत्रकार दीर्घा का प्रवेश पत्र तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया गया है।

प्रेस-विज्ञप्ति
रायपुर दिनांक 20 दिसम्‍बर, 2024

कांग्रेस विधायक दल की ओर से मान. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को की गई शिकायत के तारतम्य में मान. अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा दिये गये आदेशानुसार  सुनील नामदेव मीडिया प्रतिनिधि द्वारा किये गए दुर्व्यवहार को दृष्टिगत रखते हुए सुनील नामदेव को जारी पत्रकार दीर्घा का प्रवेश पत्र तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया गया है ।

विधानसभा में कानून व्यवस्था पर विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने स्थगन प्रस्ताव की सूचना दी थी, और फिर सदन में हंगामे के बाद कांग्रेस सदस्य बाहर चले गए। विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया, इसी बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, और पूर्व सीएम भूपेश बघेल से मीडिया कर्मियों ने चर्चा की। कांग्रेस इस इस घटना को सुरक्षा चूक करार दिया और कहा परिसर में विधायक असुरक्षित हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और तत्काल पत्रकार सुनील नामदेव को को जारी पत्रकार दीर्घा का प्रवेश पत्र तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *