सिंहदेव के बयान पर भाजपा प्रवक्ता गुप्ता की प्रतिक्रिया

Uncategorized

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कथित बाबरी ढाँचे और गड़े मुर्दे उखाड़ने संबंधी पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि भाजपा का एक ही नारा है- सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास।  गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा अपने इस संकल्प के अनुरूप पूरे देश के जनमानस को साथ में लेकर चलती है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  गुप्ता ने कहा कि भाजपा और सुप्रीम कोर्ट ने इस विषय पर बहुत स्पष्ट कहा है, और रही कांग्रेस की बात तो कांग्रेस के लोग षड्यंत्रकारी हैं और वे षड्यंत्र करके सिर्फ सत्ता हड़पते है। इन्हें न राम से मतलब है और न ही रहीम से मतलब है। कुर्सी कैसे मिलेगी, कैसे देश के लोगों को बाँटें, कैसे अशांति फैलाएँ, तुष्टीकरण की राजनीति करना कांग्रेस का आचरण रहा है।  गुप्ता ने कहा कि टीएस सिंहदेव को कुछ तो देश के बारे में सोचना चाहिए। सिंहदेव बताएँ कि कांग्रेस ने राम के लिए क्या किया या रहीम के लिए क्या किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *