ब्रेकिंग…हत्या कर हाथ पैर बांध बोरे में भरकर फेंकी गई लाश मिलने से ग्रामीणों में सनसनी

Chhattisgarh

कोरबा(खोंडरी) : दिनांक 08जुलाई2019को कोरबा जिले के जटगा पुलिस चौकी अंतर्गत आज दोपहर बोरे में बंद एक ग्रामीण की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।सूचना पर मौके पे पहुँची पुलिस द्वारा लाश बोरे से बाहर निकलवाने पर उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे मिले।जिससे मामला हत्या का स्पष्ट हो रहा है।पुलिस शव को पीएम के लिए भेज घटना की जांच में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित जटगा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम खोंडरी निवासी शिवबालक श्रीवास 44 वर्ष की लाश आज दोपहर बोरे में बंधे मिली।बताया जा रहा है कि आज दोपहर लगभग 3 बजे गांव के कुछ बच्चे बनवार पुल के समीप खेलते खेलते गए हुए थे।

https://youtu.be/0XL1SuqaX0A

जहां पुल के नीचे बच्चों को एक भरा बोरा दिखा जिसमे से काफी दुर्गंध आ रही थी।बच्चों द्वारा वापस लौटकर इस बात की जानकारी अपने घरों में दी गई।जहां कुछ ग्रामीण जब बच्चों के बताए स्थान पर पहुँचे तब उन्हें बोरे में बंद लाश होने की आशंका हुई।और यह बात आसपास आग की तरह फैल गई।कोटवार व सरपंच द्वारा जटगा चौकी को मामले की सूचना दी गई।सूचना उपरांत मौके पर पहुँची पुलिस ने जब बोरे में बंधे रस्सी खोलकर देखा तब भीतर हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए लाश मिली।जिसकी पहचान खोंडरी निवासी शिवबालक के रूप में की गई है।लाश की स्थिति देखकर 3-4 दिन पूर्व हत्या कर बोरे में भरकर लाश फेके जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।ग्रामीण शिवबालक सब्जी बेचने का धंधा करता था।इस दौरान किन कारणों से उसकी हत्या हुई फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।पुलिस जांच पश्चात ही मामले का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *