धान खरीदी का आज सातवां दिन,किसानों ने किया प्रदर्शन ,वहीं बारिश से पहले धान को बचाने के लिए सरकार ने कसा कमर

Chhattisgarh Uncategorized

रायपुर : प्रदेश में  धान खरीदी का आज सातवां दिन,14 नवंबर से धान खरीदी  का महापर्व जारी है। धान खरीदी के लिए किसने की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन सिस्टम कह व्यवस्था सरकार ने कर रखा है।धान खरीदी केदो में ज्यादातर ऑनलाइन टोकन सिस्टम हो रही है  वहीं ऑफलाइन  टोकन सिस्टम से किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों को चक्कर काटना पड़ रहा है। बस्तर हो या बिलासपुर तखतपुर या देव भोग या धमतरी हो किसान परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बिलासपुर जिले के तखतपुर के किसान ऑफलाइन टोकन सिस्टम  से परेशान होकर घरने बैठ गए हैं ।

विपक्ष हमलावार

जिस पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर धान खरीदी के सिस्टम में बदलाव का आरोप लगाया है।समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर विपक्ष अब हमलावर हो रहा है।खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और पीसीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने सरकार पर हमला करते हुए सरकार पर धान खरीदी को लेकर उदासीनता और लापरवाही का आरोप लगाया है। तखतपुर पहुंचे गिरीश देवांगन ने कहा कि सरकार किसानों के धान खरीदी में किसी न किसी बहाने देरी कर रही है।इससे किसान अपनी फसल बाजार में बेंच दें और सरकार को कम धान खरीदना पड़े।सरकार की मंशा किसानों का पूरा धान खरीदने का ही नही है।लोगो के टोकन नही कट रहे है। प्रति एकड़ धान की कम खरीदी की जा रही है।अभी से बारदाने की कमी आ रही है। राइस मिलरों का आरओ नही हुआ है।इससे धान का उठाव नही होगा।केंद्र में जगह की कमी हो जाएगी और धान खरीदी बाधित हो जायेगा।इससे किसान परेशान है।सरकार की छुपी हुई रणनीति यही है कि किसान परेशान होकर अपना धान बाजार में बेचे। पूरी पॉलिसी बदल दी गई है।बता दें कि कुछ दिनों पूर्व मुंगेली जिले में प्रति एकड़ 21 को जगह 16 क्विंटल धान खरीदे जाने को लेकर किसानों ने चक्का जाम कर दिया था।इसके बाद जिला प्रशासन ने किसानों को 21 क्विंटल धान खरीदने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया था।

क्या कहते हैं खाद्य मंत्री 

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने  प्रदेश में हो रही धान खरीदी को लेकर कहा अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है । सुचारू रूप धान खरीदी प्रदेश में हो रही है ।हम मोदी की गारंटी को पूरा करने में आगे बढ़ रहे हैं। ऑफलाइन ऑनलाइन टोकन सिस्टम  की व्यवस्काथा है।

खाद्य मंत्री ने पेश किया आंकड़ा

वहीं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने धान खरीदी की आंकड़ा बताते हुए कहा अभी तक कुल टोकन – 72 हजार7 सौ55 ( 72755), धान बेचने वाले किसानों की संख्या – 59 हजार 6 सौ 59 (59659) , उपार्जित धान 3.08 मेट्रिक टन, और भुगतान हेतु राशि जारी भुगतान हेतु अधिकारी 502.53 करोड रुपए किया जा चुका है । हम लोगों ने जो घोषणा किए थे मोदी की गारंटी पर मोटा धाम समर्थन मूल्य पर राशि का भुगतान 3 दिन के अंदर में किसानों के खाते में डाला जाएगा और शेष अंतर की राशि कृषि कल्याण योजना के तहत एक मस्त राशि उनको दिया जाएगा।

बारिश से पहले सरकार ने की तैयारी

धान खरीदी केंद्र में धान को बारिश से बचाने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस लिया है और तैयारी शुरू कर दी है। खाद्य मंत्री ने बताया कि हर धान खरीदी केंद्र में बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त त्रिपाल की व्यवस्था है का दावा किया है।

मंत्री जाएंगे दिल्ली

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा आज दिल्ली जा रहा हूं और दिल्ली में केंद्रीय खाद्य मंत्री से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का पर्व शुरू हो गया है, लेकिन किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने धान खरीदी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से टोकन सिस्टम शुरू किया है, लेकिन कई इलाकों में नेटवर्क की समस्या और किसानों के पास मोबाइल न होने की वजह से टोकन नहीं कट पा रहे हैं।
किसानों को धान खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और उन्हें वापस लौटा दिया जा रहा है। केंद्रों पर प्रबंधक ऑनलाइन टोकन होने की बात कहकर ऑफलाइन टोकन काटने से मना कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें धान बेचने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।

खाद्य मंत्री ने किसानों का साथ देने का दावा किया है और कहा है कि ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन टोकन पर भी धान खरीदी की जाएगी। व मोदी की गारंटी को शत प्रतिशत पूरा करेंगे। वहीं कांग्रेस के आरोप को पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले अपने कार्यकाल में हुई धान खरीदी को देखे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *