गुरुनानक जयंती के अवसर पर अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र वितरण शिविर लगाया गया

Chhattisgarh

रायपुर :  गुरुनानक देवजी के 555 वे प्रकाश पर्व को बहुत हर्षौल्लास के साथ मनाया गया गुरुनानक नाम लेवा संगत हजारों की संख्या में गुरु घर की खुशियों में सम्मिलित हुए मुख्य आयोजन खालसा स्कूल में संपन्न हुआ जिसमे प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा अल्पसंख्यक हितों के हितार्थ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सहयोग से अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र वितरण पंजीयन शिविर लगाया गया खालसा स्कूल में लगे शिविर में सुबह 10 बजे से भीड़ उमड़ने लगी थी शिविर में आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण कर तुरंत अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र दिए जा रहे थे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  अल्पसंख्यक शिविर में पहुंचे उन्होंने छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा लगाए गए शिविर की सराहना की और कहा की यह उचित पहल है जिससे एक ही स्थल पर तुरंत अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र बनाकर दिए जा रहे जनहित के जनहित के ऐसे शिविर प्रत्येक शहर में लगाने चाहिए इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ हितग्राहियों को अपसंख्यक प्रमाण पत्र भी वितरित किए शिविर में 150 से ज्यादा अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र वितरित किए गए 2000 से ज्यादा लोगों ने फार्म भरकर जमाया कराया साथ ही शिविर में अल्पसंख्यक के हितों की जानकारी देने वाली पुस्तक और अन्य जानकारियों की किताब भी वितरित की गई, इस दौरान छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, महासचिव गगन हंसपाल,योगेश सैनी, कंवलजीत सिंह बांगा, जसप्रीत सिंह सलूजा, जस्सी खनूजा,दलविंदर सिंह बेदी सागर चावला सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *