राजनांदगांव पुलिस द्वारा गुम हुए 66 नग मोबाईल किमती लगभग 8 लाख रूपये को ढुंढ कर दिया गया 

Chhattisgarh

रायपुर :  पुलिस अधीक्षक  राजनादगांव  मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के पतासाजी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 66 नग विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाईल किमती लगभग 08 लाख रूपये को थाना सिटी कोतवाली पुलिस राजनांदगांव द्वारा ढुंढ कर बरामद किया गया।

मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक  राजनांदगांव द्वारा आज दिनांक 27.10.2024 को संवेदना कक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में बरामद हुए सभी 66 नग मोबाईलों को प्रार्थीगणों को सुपूर्द किया गया है। इस दौरान  पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक  राजनांदगांव,  एमन साहू निरीक्षक थाना प्रभारी सिटी कोतवाली राजनांदगांव एवं कार्यालय स्टाॅफ उपस्थित रहे। प्रार्थीगणों को उनके गुम मोबाईल मिल जाने से जिला राजनांदगाव पुलिस एवं थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया। आगे भी गुम मोबाईल के पतासाजी जारी रहेेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी कोतवाली सीसीटीएनएस महिला आरक्षक रानू दुबे, सीसीटीएनएस आरक्षक भवानी थनापति एवं आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, प्रदीप जायसवाल की सराहनीय भुमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *