बृजमोहन अग्रवाल के चुनाव नहीं लड़ने पर उनके शुभचिंतक नाराज

Chhattisgarh

रायपुर : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को मैदान में उतारा है। सांसद के साथ महापौर भी रह चुके हैं सुनील सोनी। यह विधानसभा बृजमोहन अग्रवाल का किला है अब तक कांग्रेस इस जिले को भेदने के लिए कमजोर प्रत्याशी को उतारा था और हर बार की तरह हमेशा बृजमोहन अग्रवाल को  रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट की गद्दी जनता सौंपती रही थी,इस बार भाजपा ने उलट पलट की राजनीति गेम खेला है और बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट  से हटा कर रायपुर सांसद की सीट पर बिठा दिया है,तथा रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर अब पूर्व सांसद सुनील सोनी को उतार दिया है। बृजमोहन अग्रवाल को  मानो पार्टी ने सारथी बन दिया हो याने सीट जीताने की जिम्मेदारी सांसद बृजमोहन अग्रवाल के कंधे पर पार्टी ने डाल दी है।कंधा पर अभी जनता में अंदरूनी काफी नाराजगी है। बृजमोहन अग्रवाल के चुनाव नहीं लड़ने पर उनके शुभचिंतक नाराज हैं। इसका फायदा क्या कांग्रेस उठा पाएगी!

बताया जा रहा है कि पार्टी ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा से पहले इंटरनल सर्वे कराया था ।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी से जीते थे किंतु 2024 के आम चुनाव में पार्टी ने उन्हें सांसद प्रत्याशी बनाया और वे जीत भी गए । फ़िर उनकी सीट ख़ाली होने पर रायपुर दक्षिण में उपचुनाव हो रहे हैं, जिसके उम्मीदवार सुनिल सोनी को बनाया गया है । चुनाव के मतदान की तिथि 13 नवम्बर है और नतीजे 23 नवम्बर को आयेंगे ।

25 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि है । इसे देखते हुए बीजेपी ने तो अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है किंतु कांग्रेस में अभी भी पशोपेश की स्थिति बनी हुई है । इसी उहापोह में कांग्रेस के पूर्व महापौर और नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने नामांकन पत्र खरीद कर अपनी दावेदारी जाहिर कर दी है । वैसे, कांग्रेस के तीन चार नामों में प्रमोद दुबे का नाम सबसे ऊपर चल रहा है ।  एक-दो दिनों में कांग्रेस का नाम तय हो सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *